logo

काशी पहुंची मेयर आशा लकड़ा, झारखंड में जल संरक्षण की दिशा में हो रहे काम पर डाला प्रकाश

16170news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने काशी विश्वनाथ (उत्तर प्रदेश) गई हैं। वहां आयोजित अखिल भारतीय महापौर सम्मेलन-2021 में वह शामिल हुई। सम्मेलन में केंद्रीय नगर विकास एवं आवासन मंत्री हरदीप पुरी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उपस्थित थे। हरदीप पुरी ने मेयर्स को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार वर्तमान में स्मार्ट सिटी व स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहरों के बीच प्रतिस्पर्धा हो रही है।

उसी प्रकार, अब शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर वीक योजनाओं को लेकर प्रतिस्पर्धा करने की आवश्यकता है। अब दिव्यांगों व फुटपाथ दुकानदारों को भी विकासशील योजनाओं के तहत लाभान्वित करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। 

रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा 
मौके पर आशा लकड़ा ने जल संरक्षण की दिशा में अपनी बातों को रखा। उन्होंने रांची नगर निगम क्षेत्र में जल संरक्षण को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी विस्तार पूर्वक दी और कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर दिया जा रहा है। बिल्डिंग बाइलॉज के तहत तीन हजार वर्ग फ़ीट से अधिक क्षेत्रफल वाले भूखंड पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य रूप से लागू किया गया है। रांची नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न तालाबों का जीर्णोद्धार व सुंदरीकरण किया गया है। 

सभी मिलकर तत्परता से काम कर रहे 
फिलहाल (Severage-Drainage yojna) के तहत (Severage Treatment Plant) का निर्माण कराया जा रहा है। घरों से निकलने वाले दूषित जल को इस (Severage Treatment Plant) में शुद्ध कर नदी में छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि रांची नगर निगम क्षेत्र में भविष्य को देखते हुए जलसंकट की समस्या से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ अधिकारी भी तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं।